5 घरेलू उपाय, बालों को झड़ने से बचाए डॉ. सुरभि अग्रवाल हमारे सिर में बालों के 100,000 रेशे होते हैं और एक दिन में 50 से 100 रेशे टूटना बहुत सामान्य माना जाता है। लेकिन जब इससे अधिक बाल टूटने लगें तो इससे गंजापन हो सकता है और आपको इसके लिए कुछ करने की ज़रुरत है। कई तरह के पर्यावरणीय प्रभाव, उम्र बढ़ने, बहुत अधिक तनाव, अत्यधिक धूम्रपान, पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल असंतुलन, आनुवांशिक कारक, खोपड़ी में संक्रमण, गलत या रासायनिक समृद्ध बाल उत्पादों, कुछ दवाओं और थायराइड विकार, स्व-प्रतिरक्षित बीमारियां, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओ), लोहे की कमी से एनीमिया, और पुरानी बीमारियां आदि बालों के झड़ने के कारक हो सकते हैं। घर में आसानी से उपलब्ध सामग्री से भी बालों को झड़ने से रोकने के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां बालों को झड़ने से रोकने के लिए शीर्ष 5 घरेलू उपचार बताए जा रहे हैं। 1. बालों की तेल मालिश - अपने बालों को खोने का नुकसान कम करने के लिए जो पहला कदम आप उठा सकते हैं वह है तेल के साथ अपने सिर की मालिश करना। बालों और सिर की उचित मालिश करने से बालों के रोम में रक्...